शाहरुख खान से सलमान खान तक की फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रह चुके हैं Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता एक्टिंग में कदम रखने से पहले से ही फिल्मों में एक्टिव हैं।

ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि अर्जुन कपूर सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम कर चुके हैं।

अर्जुन कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से कदम रखा था। लेकिन वो इससे पहले से ही बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में कदम साल 2003 में ही रख दिया था। इस साल आई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल हो ना हो' के असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

इसके बाद साल 2005 में आई अनिल कपूर और सलमान खान की हिट फिल्म 'नो एंट्री' के अर्जुन कपूर एसोसिएट प्रोड्यूसर थे।

साल 2007 में आई फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के भी अर्जुन कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

इसके अलावा सलमान खान की साल 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वांटेड' के भी अर्जुन कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

इसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म इशकजादे से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा जिसमें उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा थीं।

मिनी ड्रेस में नोरा फतेही, गर्मी में यूं चिल करती दिखीं